Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो में विवाहिता ने फंदे से झूलकर दी जान

Advertisement
Advertisement
Bokaro: चंदनकियारी के अमलाबाद ओपी इलाके के मोहाल गांव स्थित धीवर टोला में रहने वाले उमाशंकर धीवर की पत्नी पायल देवी (20) का कमरे में दुपट्टे से लटका हुआ शव मिला. घटना गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे हुई. ओपी पुलिस को मृतक के परिजनों ने जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला. उसके बाद शव को सुरक्षित रखते हुए मृतका के मायके वालों को जानकारी दे दी है. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. मृतका की 9 माह की पुत्री को लेकर उसकी सास और ससुर इलाज के लिए डॉक्टर के पास गए थे. जबकि पति पास में इलेक्ट्रोस्टील कंपनी में काम करने गया था. इस बीच जब सास ओर ससुर डॉक्टर के पास से लौटे, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था. काफी आवाज़ देने पर भी अंदर से किसी तरह की आवाज़ नहीं मिली. तो घर से दरवाजे से किसी तरह अंदर देखा, तो पायल दुपट्टे से लटक रही थी. जिसे सुनने के आस-पास के काफी लोग जुट गए. वहीं मृतका के पति को जानकारी दी, तो वह भी काम छोड़कर घर पहुंचा. परिजनों के अनुसार, मृतका का मायका पश्चिम बंगाल के वर्दमान जिले में है. पायल और उमाशंकर ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. इस बीच कोई अनबन भी उनके बीच नहीं थी, लेकिन पायल ने ऐसा कदम क्यों उठाया. यह उमाशंकर को भी समझ में नहीं आ रहा है. अब पुलिस को उसके मायके वालों का इंतजार है, उसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. इसे भी पढ़ें- RINPAS">https://lagatar.in/high-court-seeks-reply-from-acb-adg-on-appointment-of-rinpas-director-jayati-shimlai-and-purchase-of-medicines/">RINPAS

निदेशक जयती शिमलई की नियुक्ति और दवा खरीद पर हाईकोर्ट ने ACB के ADG से मांगा जवाब
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही