Search

 
 
 

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले मार्टिन को बीस साल की सजा

 
 Ranchi :  रांची सिविल कोर्ट ने एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में दोषी करार दिये गये मार्टिन तिर्की को बीस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही अदालत ने मार्टिन पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि जुर्माना की राशि नहीं देने पर मार्टिन को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. पोक्सो कोर्ट के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने यह फैसला सुनाया है. कोर्ट ने मार्टिन को 21 अगस्त को दोषी करार दिया था. घटना को लेकर पीड़िता के परिजनों ने नगड़ी थाना में 2019 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही