Ranchi: लद्दाख में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवान अभिषेक कुमार साहू का पार्थिव शरीर बुधवार को रांची पहुंचेगा. शहीद अभिषेक को उनके पैतृक गांव चोरेया में अंतिम विदाई दिये जाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं. मालूम हो कि मौसम की खराबी के कारण शहीद जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार नहीं आ सका है. चान्हो थाना प्रभारी ने बताया की शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार पैतृक गांव पहुंच जाएगा. जहां उन्हेंे अंतिम विदाई दी जाएगी.
कल रांची पहुंचेगा शहीद अभिषेक का पार्थिव शरीर
Last Updated: Oct 27, 2020 12:00 AM (IST)