Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शहीद अमित तिवारी ने पलामू को किया गौरवान्वित : परशुराम युवा वाहिनी

Advertisement
Advertisement
Palamu :  तोलरा निवासी शहीद अमित तिवारी ने पलामू को गौरवान्वित किया है. शहादत का गौरवशाली इतिहास का शहीद अमित तिवारी जीवंत प्रमाण बन गये. यह कहना है राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी का. मेदिनीनगर के रेड़मा स्थित प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी ने शोक सभा का आयोजन किया. दो मिनट का मौन रखकर युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मौके पर राष्ट्रीय परशुराम युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक अर्जुन पांडेय उर्फ गुरु पांडेय ने कहा कि विप्र परिवार में अमित तिवारी का समाजिक एवं व्यवहारिक सक्रियता समाज सुधारक का रहा है. शहीद अमित द्वारा युवाओं को जगाना, गांव का विकास करना, धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव रखना, अनुकरणीय था.

शहीद परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी युवा वाहिनी

वहीं प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने बताया कि तोलरा निवासी अमित तिवारी की शहादत झारखंड सरकार के लिए एक सबक है. नक्सलियों को समाप्त करना ही अमित तिवारी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. शोक सभा में युवा वाहिनी के सदस्यों ने भरोसा दिया कि युवा वाहिनी परिवार सदैव शहीद परिवार के साथ खड़ी रहेगी. युवा वाहिनी के सभी सदस्य शहीद परिवार के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. मौके पर प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज, नवीन तिवारी, विशिष्ट आमंत्रित सदस्य कृष्णकांत चौबे, सत्यकेतु संजय, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश तिवारी, प्रदेश सचिव आशुतोष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, लल्लू पाण्डेय, प्रवक्ता रवि शर्मा, अनुशासन प्रकोष्ठ अध्यक्ष पिंकू तिवारी, विधि प्रकोष्ठ अमित तिवारी, मीडिया प्रभारी आशीष अदंभ, सोशल मीडिया प्रभारी गोरख पाठक, प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन तिवारी, उपाध्यक्ष संजीत तिवारी, भास्कर दूबे, जिला प्रभारी रिंकू तिवारी, संजय मिश्रा, पलामू जिलाध्यक्ष विकास दूबे, विक्रांत त्रिपाठी, दिलीप तिवारी, मुन्ना दूबे, राकेश तिवारी लड्डू, राधेश्याम तिवारी, पार्षद विवेकानंद त्रिपाठी, अमिताभ मिश्रा, रमेश शुक्ला, बिकेश शुक्ला, अजय शुक्ला, ओम तिवारी, छोटू त्रिपाठी समेत कई सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-obc-reservation-forum-passes-proposal-for-27-percent-reservation/">झारखंड

ओबीसी आरक्षण मंच ने 27 प्रतिशत रिजर्वेशन का प्रस्ताव किया पारित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही