Search

 
 
 

रामगढ़: शहीद अंगद नायक निडर व साहसी व्यक्ति थे - रमेश महतो

 
Ramgarh: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति द्वारा क्रांतिकारी शहीद अंगद नायक की जयंती कैथा चौक पर मनाई गई. इस कार्यक्रम में केंद्रीय पदाधिकारी, जिला कोर कमेटी सदस्य, प्रखंड कोर कमेटी सदस्य, पंचायत पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्य शामिल हुए. जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो ने कहा कि शहीद अंगद नायक झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के केंद्रीय सचिव थे. झारखंडी जनमानस के हक और अधिकार के लिए हमेशा संघर्षरत रहते थे. अंगद नायक का जन्म चुटिया, रांची में हुआ था. रमेश ने कहा कि अंगद ने विधानसभा घेराव के दौरान टाइगर जयराम महतो को अपनी बाहों में पकड़कर पुलिस की लाठी से बचाया था. वह एक सच्चा, निडर और साहसी व्यक्ति थे. पार्टी के प्रति समर्पित तथा हमेशा अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक एवं ईमानदारी से निर्वहन करते थे. उनके घर-परिवार के हरेक सुख-दुख में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा व झारखंडी भाषा संघर्ष समिति हमेशा तत्पर रहती है. समारोह में मुख्य रूप से लीलावती महतो, जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, पंकज महतो, पवन कुमार महतो, प्रकाश प्रभाकर, बिनोद महतो, प्रभु दयाल महतो, भवानी महतो, रनविजय महतो, अमरु महतो, कुल दीप महतो, लक्ष्मन महतो, सूरज मुंडा, पिंटू महतो, अमित कुशवहा, सूरज चंद्र वंशी, कौलेश्वर कुशवाहा, विजय दुबे, रोशन तिवारी, आरिफ अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें - म्यांमार">https://lagatar.in/rohingya-muslims-fleeing-myanmar-attacked-with-drones-and-cannons-news-of-200-deaths/">म्यांमार

से भाग रहे रोहिंग्या मुसलमानों पर ड्रोन और तोपों से हमला, 200 लोगों की मौत की खबर…
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही