Search

 
 
 

शहीद रणधीर वर्मा की वीरता व बलिदान पूरे देश के लिए गर्व का विषय : राज्यपाल

 
Ranchi :  राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को धनबाद स्थित भारतीय पुलिस सेवा के वीर अधिकारी अमर शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मौके पर राज्यपाल ने कहा कि रणधीर वर्मा जी ने बैंक ऑफ इंडिया, हीरापुर शाखा डकैती को विफल करते हुए अपने कर्तव्य और देशप्रेम का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया.

कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र प्रेम किसी भी परिस्थिति में सर्वोपरि

संतोष गंगवार ने आगे कहा कि रणधीर वर्मा जी ने अपनी जान की परवाह किये बिना देश की सेवा के लिए जो बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्र प्रेम किसी भी परिस्थिति में सर्वोपरि है.

प्रो. रीता ने अपने पति शहीद रणधीर जी के आदर्शों को आगे बढ़ाया

शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा की वीरता और बलिदान धनबाद ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है. उनकी पत्नी प्रो. रीता वर्मा ने भी समाज सेवा के माध्यम से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया है. उन्होंने लोकसभा में अपने दायित्वों का निर्वहन किया है और अटल जी के मंत्रिपरिषद में साथ कार्य किया है.

पीएम ने बलिदानियों को हमेशा राष्ट्र का गौरव बताया 

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमेशा बलिदानियों को राष्ट्र का गौरव बताया है. सभी को शहीद रणधीर वर्मा जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए. इस अवसर पर राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद रणधीर वर्मा जी के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही