Ramgarh : स्वतंत्रता सेनानी अमर वीर शहीद शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह के शहादत दिवस पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शहादत स्थल पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं नगर परिषद अध्यक्ष युगेश बेदिया और उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने भी चुटूपालू के प्राचीन वटवृक्ष शहादत स्थल पर पहुंचकर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह को नमन किया. इस मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि सन 1857 की क्रांति ने पूरे देश में आजादी की चिंगारी को सुलगा दिया था. इस चिंगारी से छोटानागपुर का पहाड़-पठार भी धधकने लगा. इस क्रांति में शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह ने अहम भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें– बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-kidnapped-minor-recovered-from-samastipur-in-bihar-accused-arrested/">बोकारो
: अपहृत नाबालिग बिहार के समस्तीपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
आमद, ठहरा पलायन : खून से लाल रहने वाली धरती अब स्ट्रॉबेरी की खेती से है लाल [wpse_comments_template]
: अपहृत नाबालिग बिहार के समस्तीपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
‘शहीदों का बलिदान युवाओं को प्रेरणा देती है’
सांसद ने जोर देते हुए कहा कि शहीदों की शहादत उनके आदर्श, संघर्ष और बलिदान की वीरगाथा युवाओं को उर्जा प्रदान करती है. मौके पर दिलीप दांगी, लालबिहारी महतो, बबलू करमाली, देवधारी महतो, अभिमन्यु कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, महेश करमाली, राजेश महतो, डिया महतो, झगरू महतो, प्रशांत महतो, अनिल पटेल, अरुण अग्रवाल, नीरज मंडल, कुलदीप वर्मा, दीपू गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें– बढ़ी">https://lagatar.in/increased-inflow-stagnant-migration-the-land-which-used-to-be-red-with-blood-is-now-red-due-to-strawberry-farming/">बढ़ीआमद, ठहरा पलायन : खून से लाल रहने वाली धरती अब स्ट्रॉबेरी की खेती से है लाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment