Search

 
 
 

नीलांबर-पीतांबर की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता : डॉ. शशिभूषण मेहता

 
Panki (Palamu) :   जंग-ए-आजादी के महानायक व झारखंड के वीर सपूत शहीद नीलांबर पीतांबर की पुण्यतिथि पर नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड मुख्यालय में शहादत समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर विधायक ने कहा कि आज ही के दिन अमर शहीद नीलांबर पीतांबर को अंग्रेजी हुकूमत ने मौत की सजा दी थी. देश की आजादी के लिए शहीदों ने जंग छेड़ दी थी और अंग्रेजों के दांत खट्टे किये थे. 28 मार्च के दिन ही अंग्रेजों ने दोनों वीर महापुरुषों को फांसी दे दी थी. मौके पर विधायक प्रतिनिधि लाला यादव, डंडार कला पंचायत के मुखिया गुड्डू सिंह, प्रसिद्ध सिंह, प्रो बच्चन ठाकुर, प्रखंड नीलांबर पितांबरपुर प्रमुख सुनील कुमार पासवान, बच्चन समाजसेवी कमेश यादव, वीरेंद्र चंद्रवंशी, मुखिया पति मिंटी वर्मा, जयकिशोर प्रसाद गुप्ता, अवधेश सिंह, शंकर शुक्ला, विजय तिवारी, दिलीप मेहता, गोपाल यादव, सुधीर तिवारी, अरविंद यादव, प्रसिद्ध सिंह, रामचरित्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/bf0a329d-0e0a-4cc1-b473-8e2b96c5fd39.jpeg"

alt="" width="1280" height="576" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही