Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नक्सली हमले में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के 114 वीं बटालियन के जवान इसरार खान की आश्रित मां खेरून निशा को विशेष अनुग्रह स्वरूप 10 लाख रुपया दिया है. साथ ही सीएम ने इसरार खान के भाई इरफान खान को तृतीय वर्ग के पद पर नौकरी देने की स्वीकृति दी है. बता दें कि धनबाद के तिसरा थाना क्षेत्र के साउथ गोलकडीह के रहने वाले और सीमा सुरक्षा बल के जवान इसरार खान 4 अप्रैल 2019 को छत्तीसगढ़ के कांकेर में महला नाला जंगल के पास नक्सली हमले में शहीद हो गये थे.
शहीद जवान इसरार खान के परिजनों को मिलेगा 10 लाख और नौकरी,CM ने दी स्वीकृति
Last Updated: Oct 12, 2020 12:00 AM (IST)