Search

 
 
 

शहीद संस्मरण दिवस : रांची पुलिस लाइन में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, परिजन हुए सम्मानित

Ranchi : श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया. इस दौरान उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई और शहीद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता जताते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया.
 
शहीदों को श्रद्धांजलि

Ranchi : शहीद संस्मरण दिवस के अवसर पर नवीन पुलिस केंद्र, रांची स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया. साथ ही उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को याद किया. 

 

कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया गया. इस दौरान उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई और शहीद परिवारों के प्रति संवेदनशीलता जताते हुए उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया. इस अवसर पर सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे.

 

Uploaded Image

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

Uploaded Image

शहीदों के बलिदान को किया गया याद

Uploaded Image

Uploaded Image

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित अधिकारी व परिजन

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही