Search

 
 
 

जैप-1 परिसर में मना शहीद सम्मान समारोह, DGP और SSP ने दी श्रद्धांजलि

 
Ranchi : झारखंड पुलिस की ओर से बुधवार को पुलिस शहीद सम्मान समारोह मनाया गया. इस दौरान जैप- 1 परिसर में डीजीपी एमवी राव ने शहीदों के स्मारक पर पुष्प अर्पित किया. डीजीपी एमवी के द्वारा शहीद सम्मान समारोह के मौके पर अमर बलिदान देने वाले पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. मौके पर डीजीपी ने कहा कि शहादत देने वाले पुलिस पदाधिकारी और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. उन्होंने कहा कि हम उन शहीद पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को याद कर रहे हैं,जिन्होंने समाज में शांति व विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए उग्रवादियों-अपराधियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान दिया है. समाज में शांति-सौहार्द बनाये रखने के लिए पुलिस के ऊपर सबसे बड़ा दायित्व है. वहीं रांची पुलिस लाइन में भी शहीद सम्मान समारोह दिवस मनाया गया. इस दौरान मौके पर मौजूद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा समेत अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. शहीद दिवस के मौके पर मौजूद शहीदों के परिजनों को एसएसपी ने सम्मानित भी किया.

2019 -20 में झारखंड पुलिस के 8 जवान हुए हैं शहीद

2019 -20 में झारखंड पुलिस के 8 जवान शहीद हुए हैं. इनमें- सुकरा उरांव, चंद्राय सोरेन, खजन कुमार महतो, अखिलेश राम,लखींद्र मुंडा, जमुना प्रसाद, सकिन्द सिंह और शंभू प्रसाद साहू शामिल हैं. इन जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी कर्म सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हुए थे. तब से प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इस दौरान पिछले एक साल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही