Search

 
 
 

पुलिस संस्मरण दिवस : रांची पुलिस लाइन में वीर शहीदों को दी गयी श्रद्धांजलि

 
Ranchi :  पुलिस संस्मरण दिवस पर सोमवार की सुबह रांची पुलिस लाइन में वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस दौरान देश की आंतरिक सुरक्षा में जान गंवाने वाले रांची सहित झारखंड के वीर शहीदों को याद किया गया. साथ ही रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों ने उन शहीदों के परिवारों के बीच दुख बांटने की कोशिश की. एसएसपी ने इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अपने कर्तव्य के दौरान देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है, हालांकि शहीदों की क्षति को भुलाया नहीं जा सकता है. इस संस्मरण दिवस के दौरान एसएसपी ने शहीदों को सलामी भी दी. उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रींग में चीनी सेना के आक्रमण में सीआरपीएफ अधिकारी करम सिंह अपने 20 साथियों के साथ शहीद हो गये थे. तब से 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है. इस दौरान पिछले एक साल में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है. मौके पर सिटी एसपी राजकुमार मेहता समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही