Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारुति सुजुकी की कारें होगी महंगी, इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कंपनी ने लिया फैसला

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : आम जनता को महंगाई की चौतरफा मार पड़ रही है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब मारुति सुजुकी की कारें भी महंगी होने वाली है. कंपनी ने अपने कमर्शियल व्हीकल्स के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है. मॉडल के आधार पर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी की जायेगी. कंपनी ने बताया है कि इसी महीने से गाड़ियों की दाम बढ़ेगी.

लागत बढ़ने के कारण कंपनियां बढ़ा रही कीमत

कंपनी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण कच्चे तेल और कमोडिटी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इससे वाहनों की लागत बढ़ रही है. इस्पात, एल्युमीनियम एवं अन्य कीमती धातुओं समेत कमोडिटी और अन्य कच्ची सामग्री की कीमतें बढ़ने के कारण उसे अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतें बढ़ानी पड़ रही है. इसे भी पढ़े : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-supreme-court-raised-questions-on-the-decision-of-the-deputy-speaker-said-imran-foreign-forces-are-attacking/">पाकिस्तान

सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसले पर उठाये सवाल, बोले इमरान, विदेशी ताकतें हमला कर रही हैं

मर्सडीज, BMW, Audi समेत कई कंपनियों ने बढ़ाई कार की कीमत

बता दें कि इससे पहले 1 अप्रैल से मर्सडीज, BMW, Audi, टोयोटा समेत कई कंपनियों ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिये हैं. टाटा मोटर्स ने भी अपनी कॉमर्शियल व्ही कल्सय की कीमतों में 2 से 2.5 फीसदी तक इजाफा किया है. टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने सभी प्रोडक्ट्स के दाम में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है. वहीं BMW और Audi की कारें भी 3.5 फीसदी तक महंगी हो गयी हैं. 1 अप्रैल से मर्सडीज भी 3 फीसदी तक दाम बढ़ा चुकी है. इसे भी पढ़े : ट्विटर">https://lagatar.in/good-news-for-twitter-users-will-be-able-to-correct-the-post-edit-option-is-about-to-be-launched/">ट्विटर

यूजर्स के लिए अच्छी खबर, पोस्ट को कर पायेंगे करेक्ट, लॉन्च होने वाला है एडिट ऑप्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही