Search

 
 
 

मार्च 2022 में जमशेदपुर में होगा मारवाड़ महोत्सव, कई राज्यों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

 
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की कार्यकारणी की बैठक में 25 से 30 मार्च 2022 को वृहत रूप से मारवाड़ महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. इसका निर्णय सोमवार को साकची शिव मंदिर में हुई बैठक में लिया गया. बैठक का संचालन करते हुए जिला महामंत्री अरुण गुप्ता ने विगत दिनों जिला द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया. इसमें बताया गया कि इस सत्र में जिले में अब तक 160 आजीवन सदस्यों को जोड़ा जा चुका है. वर्तमान में जिला में कुल आजीवन सदस्यों की संख्या 760 हो गई. इसे आगामी कुछ माह में एक हजार के करीब करने का लक्ष्य है. इसमें कोशिश रहेगी कि महिलाओं की भी ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो. जिला कोषाध्यक्ष सीए विवेक चौधरी ने आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा एक मत से पारित किया गया.

मुनका व विवेक चौधरी किया गया सम्मानित

बैठक में सिंहभूम चैंबर अध्यक्ष चुने जाने पर विजय आनंद मुनका और प्रांतीय मारवाड़ी सम्मलेन का ऑडिटर नियुक्त किए जाने पर सीए विवेक चौधरी को सम्मानित किया गया. बैठक में वरीय प्रांतीय उपाध्यक्ष अशोक भालोटिया, निर्मल काबरा, उमेश शाह, अरुण बाकरेवाल, ओम प्रकाश रिंगसिया, महाबीर मोदी, सुरेश कावंटिया, ममता मुरारका, मोहित शाह, राजेश पसारी, दुर्गा दत्त लोधा आदि ने अपने विचार और सुझाव रखे. बैठक में बजरंग लाल अग्रवाल, सांवरमल शर्मा, रमेश मूनका, अंजू चेतानी, ममता अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, महाबीर अग्रवाल, सुनीता मित्तल, विजय खेमका, बनवारी लाल खंडेलवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, मुरारीलाल अग्रवाल, बबलू अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, बिनोद मित्तल, तुलसी खेमका, कमलेश अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, महाबीर गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, कमलेश चौधरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही