Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : बालक वर्ग में मारवाड़ी 2 और बालिका वर्ग में डीएवी बरियातू चैंपियन

Advertisement
Advertisement
10वीं रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप Ranchi : रांची डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 10वीं रांची जिला इंटर स्कूल बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन खेलगांव के ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में हुआ. इस प्रतियोगिता के टीम इवेंट के बालक वर्ग में मारवाड़ी 2 स्कूल और बालिका वर्ग में डीएवी बरियातू चैंपियन बनी. प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न श्रेणियों में लगभग 26 मैच खेले गए. 28 जुलाई से आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 35 टीम समेत 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान लगभग 450 मैच खेले गए. टूर्नामेंट के आखिरी दिन मुख्य अतिथि बार्ड के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार और बिहार के पहले एनआईएस बैडमिंटन कोच ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया.

टूर्नामेंट के परिणाम

टीम स्पर्धा (बालिका)  डीएवी बरियातू ने सरला बिरला को 2:0 से हराया टीम स्पर्धा (बालक) मारवाड़ी 2 ने संत जेवियर्स को 2:0 से हराया व्यक्तिगत बालिका वर्ग अंडर 13 फाइनल में शांभवी बर्मन (बिशप वेस्टकॉट नामकुम) ने वान्या खन्ना (लोरेटो कॉन्वेंट) को 21:16, 21:10 से हराया अंडर 15 फाइनल में शांभवी बर्मन (बिशप वेस्टकॉट नामकुम) ने पूजा कुमारी (आरटीसी) को 21:16, 21:9 से हराया अंडर 17 फाइनल में अनन्या सिंह (डीएवी बरियातू) ने श्रेया शीतल होरो (संत जेवियर्स) को 21:13, 23:21 से हराया अंडर 19 फाइनल में अनन्या सिंह (डीएवी बरियातू) ने खुशी प्रिया (डीएवी बरियातू) को 21:18, 21: 8 से हराया व्यक्तिगत बालक वर्ग अंडर 13 फाइनल में संविथ रमेश (संत जेवियर्स) ने मोजाहिद राजा (स्प्रिंगडेल) को 21:13, 21:17 से हराया अंडर 15 फाइनल में मानस रंजन (स्प्रिंगडेल) ने प्रणित रंजन सिन्हा (सरला बिरला) को 21:19, 21:16 से हराया अंडर 17 फाइनल में दीपक महतो (मारवाड़ी 2) ने मोहित राज (डीएवी बरियातू) को 19:21, 24:22, 18:21 से हराया अंडर 19 फाइनल में नीरज केशरी (मारवाड़ी 2) ने अंकित गोप (मारवाड़ी 2) को 21:16, 21:11 से हराया. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/neel-of-jharkhand-won-two-gold-shubham-also-won-gold/">झारखंड

के नील ने जीते दो स्वर्ण, शुभम को भी गोल्ड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही