Search

मारवाड़ी कॉलेज की छात्राओं को मिला साइबर सुरक्षा, सेल्फ डिफेंस व कानूनी अधिकारों पर प्रशिक्षण

Ranchi: महिला सशक्तिकरण के तहत परिवर्तन संस्था द्वारा बुधवार को मारवाड़ी कॉलेज में "श्रीशक्ति" कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य खासकर महिला छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और स्वास्थ्य-संवर्धन के बारे में जानकारी प्रदान करना था.कार्यक्रम के दौरान, "श्रीशक्ति: जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम" के पहले सत्र में विशेष रूप से महिला छात्रों को लीगल राइट्स के बारे में जानकारी दी गई. इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर अपराधों से बचाव, और स्वास्थ्य व स्वच्छता के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी सत्र आयोजित किए गए. इस दौरान उपस्थित विशेषज्ञों ने छात्रों के सवालों का समाधान भी किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-4-1.gif">

class="size-full wp-image-1021158 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-4-1.gif"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में रांची एसडीएम उत्कर्ष कुमार, सब-डिविज़नल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आदित्य पांडेय, मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार, डीएसओ शिवेंद्र कुमार सिंह, डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद, डॉ. विनय भरत (विभागाध्यक्ष, सहायक प्रोफेसर), डॉ. सरिता लकड़ा (एसपीओ, टीआरआईएफ), निखार बरनवाल (सहायक लोक अभियोजक), पंकज कुमार सिंह (साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ), मनीष मिश्रा (पुलिस कराटे कोच), डॉ. एसपी महतो (प्रोफेसर प्रभारी), और अन्य लोग उपस्थित थे.

स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण का संबंध

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-6.gif">

class="size-full wp-image-1021159 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-6.gif"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र में एसडीएम उत्कर्ष कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण आपस में गहरे तौर पर जुड़े हुए हैं. महिलाओं का स्वास्थ्य उनके सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है और इसे बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य शिक्षा जरूरी है. इसके अलावा महिलाओं को उनके स्वास्थ्य, अधिकार और सेवाओं के बारे में जागरूक करना भी आवश्यक है.साइबर सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण पर भी उन्होंने बात की और कहा कि साइबर सुरक्षा महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षित रखने और उनके डिजिटल अधिकारों की रक्षा करने में सहायक हो सकती है. डॉ. मनोज कुमार ने भी महिलाओं को ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि महिलाओं को पासवर्ड सुरक्षा और डेटा सुरक्षा के बारे में जानकारी देना जरूरी है.

प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-7.gif">

class="size-full wp-image-1021162 aligncenter" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/Untitled-7.gif"

alt="" width="600" height="400" /> डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने भी साइबर सुरक्षा पर अपने विचार साझा किए और बताया कि महिलाओं को साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना चाहिए. उन्होंने बताया कि महिलाएं साइबर सुरक्षा नंबर 1930 पर संपर्क करके मदद ले सकती हैं.अब 6 और 7 मार्च को अलग-अलग प्रशिक्षण सत्रों के दौरान स्वरक्षा (सेल्फ डिफेंस), साइबर सुरक्षा और कानूनी जागरूकता पर और भी जानकारी दी जाएगी. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और उपहार भी वितरित किए जाएंगे. साथ ही परिवर्तन संस्था द्वारा छात्राओं को दो दिनों तक कराटे का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp