Search

 
 
 

हजारीबाग में मारवाड़ी सम्मेलन लगायेगा दिव्यांगों के लिए मेगा निःशुल्क सेवा शिविर

 
Hazaribagh : हजारीबाग जिला मारवाडी सम्मेलन की ओर से जून में जिले के दिव्यांगों के लिए मेगा निःशुल्क सेवा शिविर आयोजित किया जायेगा. दिव्यांगों के लिए विश्व की सबसे बड़ी सहयोगी संस्था श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति और हजारीबाग जिला मारवाड़ी सम्मेलन संयुक्त रूप से सेवा शिविर आयोजित करेगा. शिविर में दिव्यांगों की जांच के बाद स्थल पर ही कटे हाथ-पैर वालों को उनके माप के अनुरूप कृत्रिम अंग, श्रवण यंत्र, बैसाखी, ट्राय साइकिल और व्हील चेयर निःशुल्क प्रदान किया जायेगा.  मामले को लेकर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष सुमेर सेठी ने डीसी नैंसी सहाय को ज्ञापन देकर अनुरोध किया है कि जिले में सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से इसका प्रचार-प्रसार करवाकर लाभुकों की सूची उपलब्ध कराये. इस सूची के अनुसार दिव्यांगों की संख्या व दिव्यांगता के अनुसार एक तिथि निश्चित कर इस मेगा सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा. वहीं मामलो के लेकर डीसी ने जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खलको को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया. डीसी ने लाभुकों को शिविर स्थल तक आने-जाने व उनकी भोजन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया. जिला सामाजिक कल्याण पदाधिकारी ने इस माह के अंत तक लाभुकों की सूची मारवाड़ी सम्मेलन को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-co-operative-college-abvp-met-pracharya-in-charge-to-remove-the-shortage-of-teachers-in-pg/">जमशेदपुर

को-ऑपरेटिव कॉलेज : पीजी में शिक्षकों की कमी दूर करने को लेकर प्रभारी प्रचार्य से मिला अभाविप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही