Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: मारवाड़ी युवा मंच शाखा मनायेगा धार्मिक महोत्सव

सावन माह के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच शाखा की ओर से रविवार को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में भव्य धार्मिक आयोजन होगा. सुबह 8 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा. जहां 31 दंपतियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार होगा और भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा. कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ होगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: सावन माह के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच शाखा की ओर से रविवार को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में भव्य धार्मिक आयोजन होगा. सुबह 8 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा. जहां 31 दंपतियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार होगा और भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया जाएगा. कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ होगा. वहीं शाम 7 बजे से शहर में पहली बार भजन जैमिंग संध्या का आयोजन होगा.


शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि भगवान शिव की कृपा, समाज में सुख-शांति, समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना से यह आयोजन हो रहा है. इसके लिए महाराष्ट्र के नासिक से वैदिक आचार्यों और पंडितों का विशेष दल पहुंच चुका है. प्रत्येक दंपत्ति का रुद्राभिषेक एक-एक पंडित के सानिध्य में वैदिक विधि-विधान से कराया जाएगा.


उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल की सीमित क्षमता को देखते हुए पहले 51 जोड़ों के स्थान पर 31 जोड़ों को शामिल किया गया है. सभी दंपत्ति एक साथ 'ॐ नमः शिवाय मंत्र के उच्चारण के साथ भगवान शिव का अभिषेक करेंगे, शाखा सचिव मुकेश शर्मा ने बताया कि रुद्राभिषेक के बाद शाम 7 बजे से पहली बार भजन जैमिंग संध्या आयोजित होगी. 


मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने बताया कि आधुनिक संगीत और पारंपरिक भजनों का यह अनूठा संगम रांचीवासियों के लिए नया अनुभव होगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूजा सामग्री, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, प्रसाद वितरण समेत सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. रुद्राभिषेक के संयोजक मनीष लोधा और अमित चौधरी हैं, जबकि भजन जैमिंग संध्या के संयोजक विकास अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, सौरव बजाज और निकुंज पोद्दार हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही