Search

 
 
 

रांची: नेहा को मिला मारवाड़ी युवा मंच का सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार

 
Ranchi: राष्ट्रीय रक्तदान संयोजक रांची की नेहा पटवारी को सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के गुजरात के गांधीधाम में आयोजित चार दिवसीय 15वां राष्ट्रीय अधिवेशन में मिला. नेहा को यह पुरस्कार सत्र 2023-25 के लिए मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र भट्टर ने दिया. इस अवसर पर सुरेंद्र भट्टर ने कहा कि आपसे पूर्ण आशा एवं विश्वास है कि मंच को इसी तरह अपनी सेवा देकर मंच के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए नया इतिहास गढ़ने का कार्य निःस्वार्थ भावना से निरंतर करते रहेंगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मंच की नारी शक्ति तेजी से समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है. उसी कड़ी को नेहा पटवारी ने अपने कार्यों के द्वारा सेवा कार्य कर परचम लहराया है. नेहा पटवारी को सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय कार्य समिति सदस्य संजय सर्राफ ने हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि सर्वोच्च नवरत्न पुरस्कार मिलना झारखंड के लिए गर्व की बात है. उन्होंने समाज के गौरव को बढ़ाते हुए गौरवान्वित किया है. नेहा पटवारी समर्पण शाखा रांची की पूर्व अध्यक्ष, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच में मुख्यालय उपाध्यक्ष पर रहते हुए भी राष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से अलंकृत हुई थी. इसे भी पढ़ें – हेमंत">https://lagatar.in/these-accused-of-money-laundering-including-hemant-soren-pooja-singhal-prem-prakash-and-pankaj-mishra-got-bail-this-year/">हेमंत

सोरेन, पूजा सिंघल, प्रेम प्रकाश और पंकज मिश्रा समेत मनी लॉन्ड्रिंग के इन आरोपियों को इस वर्ष मिली बेल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही