Search

 
 
 

मैरी कॉम, योगेश्वर करेंगे बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच

 
  • प्रदर्शनकारी पहलवानों ने आंदाेलन जारी रखने पर पुनर्विचार करने का संकेत दिया
New Delhi : भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच की जाएगी. इसके लिए भारतीय ओलिंपिक संघ ने सात सदस्यीय समिति का गठन किया है. समिति के सदस्यों में मैरी कॉम, योगेश्वर दत्त, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, सहदेव यादव और दो वकील भी शामिल हैं. अब इस मामले में केंद्रीय खेल मंत्रालय से लेकर भारतीय ओलिंपिक संघ तक मामले को सुलझाने के प्रयासों में जुट गया है. इसी सिलसिले में IOA ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है. IOA की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारतीय ओलिंपिक संघ ने WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए सात सदस्यों वाली एक कमेटी बनाई है. इसके बाद प्रदर्शनकारी पहलवानों ने अपना आंदाेलन जारी रखने पर पुनर्विचार करने का संकेत दिया है.

खिलाड़ियों और अधिकारियों की समिति

भारतीय कुश्ती के सबसे मशहूर नामों में से एक योगेश्वर दत्त ने 2012 के ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उन्होंने अभी तक इस मामले में अभी तक कुछ भी नहीं बोला है. वहीं दिग्गज बॉक्सर मैरी कॉम 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं. इनके अलावा कमेटी के सदस्यों में डोला बनर्जी भी हैं, जो भारत की पूर्व मशहूर तीरंदाज हैं. साथ ही IOA की जॉइंट सेक्रेटरी अलकनंदा अशोक और वेटलिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष सहदेव यादव को भी इस कमेटी में रखा गया है.

लिखित शिकायत भेजी थी

इससे पहले पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ इंडिया ओलंपिक एसोसिएशन का रुख किया था. बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने आईओए की अध्यक्ष पीटी ऊषा को लिखित शिकायत भेजी थी. शिकायत में पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और आर्थिक अनियमितता के आरोप लगाए थे. इसी के साथ अध्यक्ष को बर्खास्त करने और यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी गठित करने की मांग की गई थी.

पहलवानों ने क्या लिखा था चिट्ठी में?

खिलाड़ियों ने अपनी शिकायत भरी चिट्ठी में कहा था कि बृजभूषण शरण सिंह ने खिलाड़ियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है. पहलवानों को स्पॉन्सरशिप के पैसे भी नहीं दिए जाते और कोच मेरिट के आधार पर खिलाड़ियों को नहीं चुनते हैं. पहलवानों ने पीटी ऊषा से मांग की थी कि बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफा लिया जाए और मामले की जांच के लिए जल्द से जल्द कमेटी का गठन हो.

बृजभूषण शरण सिंह का इस्तीफे से इनकार

वहीं, बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है. सिंह ने कहा, "हरियाणा के कम से कम 300 खिलाड़ी पहुंचे चुके हैं. उनका भी बयान लीजिए." इसी के साथ उन्होंने आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कही थी. लेकिन ये प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने नहीं की.
इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhands-42-thousand-sahiya-will-go-on-indefinite-strike-from-23rd-january/">झारखंड

की 42 हजार सहिया 23 जनवरी से जाएंगी बेमियादी हड़ताल पर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही