Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघर में मसान महाकाल की तांत्रिक विधि से हुई पूजा

Advertisement
Advertisement

मांस के टुकड़े से किया गया हवन, 14 को होगी नगर कुमारी व बटुक पूजा

Deoghar : भैरव चतुर्दशी पर नगर के कल्याणार्थ शिवगंगा तट के उत्तरी घाट स्थित शमशान महाकाल भैरव की वार्षिक पूजा 13 सितंबर को धूमधाम से की गयी. इस अवसर पर पुजारी संजय मिश्र व आचार्य सुर्य नारायण मिश्र ने तांत्रिक विधि से पूजा की. महाकाल भैरव की इस पूजा में मांस के टुकड़े से हवन किया गया. इसके साथ ही भैरव बाबा को फल-मूल, फूल-विल्वपत्र, दूध, दही, मिष्टान, हलवा, मिठाई, लड्डू, रोट आदि का भोग अर्पित किया गया. यह अनुष्ठान दिन के लगभग 2:30 बजे कलश पूजा के साथ शुरू होकर देर रात्रि तक चला. इसके पहले दोपहर करीब 1 बजे शिवगंगा स्थित शमशान महाकाल भैरव मंदिर से शोभायात्रा निकाली गयी, जो बाबा मंदिर परिसर पहुंची. जहां बाबा मंदिर में पहले बाबा बैद्यनाथ को निमंत्रण दिया गया. इसके उपरांत मंदिर परिसर स्थित 22 मंदिरों के देवी-देवताओं को पूजा में आने का विधिवत निमंत्रण दिया गया. वहां से निकल कर शोभा यात्रा पुनः शिवगंगा स्थित श्मशान महाकाल भैरव स्थल पहुंची. इसके बाद श्मशान के बाबा ने भस्म स्नान कराया गया. बता दें कि भैरव चतुर्दशी पर नगर कल्याणार्थ शमशान महाकाल भैरव की वार्षिक पूजा धूमधाम से मनायी जाती है. इसके अलावा 14 सितंबर गुरुवार को नगर कुमारी व बट्टूक भोजन का आयोजन किया जाएगा. यह दोपहर के लगभग 12:30 बजे से शुरू होकर रात्रि तक चलेगा. इस आयोजन को सफल बनाने शशि नाथ मिश्र, शेराबाबा, अनिल मिश्र, सुगा झा, सुनील वल्लभ, प्रमोद बलियासे, सुरेश मिश्र, राजू भलोटिया, एस के सिंह, भीम सिंह, अजय पलिवार, कृष्णानंद खवाड़े, जयदेव मिश्र आदि सक्रिय थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-bridge-to-be-built-at-a-cost-of-rs-1-93-crore-minister-hafizul-laid-the-foundation-stone/">यह

भी पढ़ें: देवघर : 1.93 करोड़ की लागत से बनेगा पुल, मंत्री हफीजुल ने किया शिलान्यास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही