Bokaro : झारखंड में चुनावी बिगुल बजने के साथ ही राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों की लिस्ट फाइनल करने में जुट गई हैं. बोकारो विधानसभा सीट से एआईएमआईएम से मशकूर आलम सिद्दीकी प्रत्याशी होंगे. वह 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में भी एआईएमआईएम के टिकट पर लड़े थे और दो प्रतिशत वोट हासिल कर पांचवें स्थान पर थे. मशकूर आलम सिद्दीकी की बोकारो में समाजसेवी के रूप में पहचान है. बिजली, पानी, सड़क के मुद्दों पर वो शुरू से ही मुखर और आंदोलनरत रहे हैं. [wpse_comments_template]
बोकारो से मशकूर आलम सिद्दीकी होंगे एआईएमआईएम के प्रत्याशी
Last Updated: Oct 16, 2024 12:00 AM (IST)