Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ में चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान, कोरोना दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

Advertisement
Advertisement
Ramgarh :  कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उससे बचाव के उद्देश्य से मंगलवार को यहां मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन द्वारा चट्टी बाजार, लोहार टोला सहित अन्य क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया.इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने लोगों से अनिवार्य रूप से मास्क पहनने की अपील की. साथ ही कहा कि दुकानदार बिना मास्क लगाए ग्राहक को दुकान के अंदर प्रवेश न करने दें. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी कोरोना से बचाव के लिये सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अंचल अधिकारी रामगढ़ सुधीर कुमार, थाना प्रभारी सुशील कुमार, यातायात निरीक्षक राजेश कुमार सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही