Search

 
 
 

गुड्स ट्रेन की चपेट में आने से राजमिस्त्री का दोनों हाथ कटा

 

Bermo : गोमो बरकाकाना रेलखंड के गोमिया रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर राजमिस्त्री चंदू ठाकुर 28 वर्ष का गुड्स ट्रेन के चपेट में आने से उसका दोनों हाथ कट गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के लोग पहुंचे और उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

रेलवे क्रॉसिंग पार करने के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि गोमिया स्टेशन से कुछ की दूर भारत प्रेस और जैन मंदिर के बीच लोगों का पैदल आवागमन होता है. इसी रास्ते से राजमिस्त्री चंदू ठाकुर बीती रात रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था. लेकिन वह मालगाड़ी के चपेट में  आ गया. जिसके कारण उसके दोनों हाथ कट गए. मौके पर आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर बिंध्याचल कुमार, एएसआई बिनोद सिंह, हेड कांस्टेबल शत्रुघ्न सिंह पहुंचकर घटना की जानकारी ली.

 राजमिस्त्री हजारीबाग के झुमरा का रहने वाला है. उसका ससुराल गोमिया स्थित कुम्हार टोला में है. उसकी एक बेटी भी है. रेलवे पुलिस ने 108 में फोन कर एम्बुलेंस से गोमिया स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ हलन बारला ने बताया कि दोनों हाथ बांह से सटकर कट गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है.

 गोमिया रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

 गोमिया रेलवे पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. युवक के पास एक साइकिल भी था. बताया जा रहा है कि घटना के बाद वह काफी देर से दर्द के कारण चिल्ला रहा था. उसकी आवाज सुनने के बाद लोग नजदीक आये और स्टेशन प्रबंधक को इसकी जानकारी दी. घायल राजमिस्त्री गोमिया के विभिन्न पंचायत में सरकारी शौचालय निर्माण का काम किया है.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही