Search

 
 
 

कोरोना जांच के लिए राजधानी में फिर से चलेगा मास टेस्ट ड्राइव

 
Ranchi: राजधानी में बढते कोरोना मामले को देखते हुए एक बार फिर से कोरोना की जांच के लिए  मास टेस्ट ड्राइव चलाया जाएगा. 31 अक्टूबर(शनिवार) से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 31 जांच केंद्र बनाए गए हैं. जहां लोग अपना कोविड-19 जांच करवा सकते हैं। इन सभी जांच केंद्रों पर ट्रूनॉट, आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन टेस्ट की द्वारा मरीजों की जांच की जाएगी।

सुबह के 10 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी जांच

मालूम हो कि इसके पहले भी कोरोना की जांच के लिये मास टेस्ट ड्राइव करवाया जा चुका है. जिसमें ब़ड़ी संख्या में लोगों ने कोरोना की जांच करवायी थी. कोरोना की जांच के लिये लोगों को सिर्फ अपना एड्रेस प्रुफ लेकर आना होगा. निर्धारित जांच केंद्र पर जांच के सिए आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा.

शहरी क्षेत्र में बनाए गए जांच केंद्र

कोरोना की जांच के लिए राजधानी के बीओसी कैंपस, कोकर इंडस्ट्रियल एरिया.बिग बाजार, कांके रोड.जिला स्कूल, शहीद चौक.होटवार जेल.बकरी बाजार.डोरंडा कॉलेज.रेड क्रॉस.एजी ऑफिस, डोरंडा.सदर अस्पताल.हटिया गवर्नमेंट स्कूल, कल्याणपुर.रातू रोड, मौर्य बैंक्विट हॉल.चुटिया तरुण विकास स्कूल.बरियातू गवर्नमेंट स्कूल.कर्बला चौक, आजाद हाई स्कूल में जांच केंद्र बनाया गये है.

ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए जांच केंद्र

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में तिगरा पंचायत, रातू, बलसोकरा पंचायत, चान्हो.ब्राम्बे बाजार मांडर.बमने पंचायत भवन खलारी.पंचायत भवन जेडिया ओरमांझी.मूरी चेकपोस्ट सिल्ली.चचकोपी बेड़ो .मिडिल स्कूल टाटीसिल्वे, नामकुम .ककरिया मिडिल स्कूल, लापुंग, निलय कॉलेज ठाकुरगांव, बुढ़मू, जल छाजन ट्रेनिंग सेंटर, नगड़ी,शिव मंदिर कंपलेक्स, लक्ष्मण चौक, कांके,कम्युनिटी हॉल सेंटर, अनगड़ा,अनुमंडल हॉस्पिटल, बुंडू ,कम्युनिटी हेल्थ सेंटर, सोनाहातू,पीएचसी, तमाड़, नावाडीह पंचायत भवन, जांच केंद्र बनाये गये हैं.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही