Nirsa : मासस ने धनबाद लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी जगदीश रवानी की जीत सुनिश्चित करने के लिए निरसा विधानसभा क्षेत्र में अपनी ताकत झोंक दी है. नेता से लेकर कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं. पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को निरसा दक्षिण क्षेत्र के कलियासोल प्रखंड के कई गांव में धुआंधार जन संपर्क अभियान चलाया. वहीं, लाल पहाड़ी गांव में जनसभा की गई. सभा को संबोधित करते पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. कहा कि भाजपा व मोदी सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ गरीबों को छला है. मंदिर-मस्जिद के नाम पर हिन्दू व मुसलमानों के बीच दरार पैदा करने का काम किया है. अरूप चटर्जी ने कहा कि मासस झारखंड के स्थायी निवासी को धनबाद का प्रत्याशी बनाया है. उन्होंने लोगों से अपना बहुमूल्य वोट देकर जगदीश रवानी को जिताकर संसद में भेजने की अपील की. सभा को प्रत्याशी जगदीश रवानी ने भी संबोधित किया. मौके पर पूर्व मुखिया सृष्टिपद सिंह, दिल मोहम्मद, बादल बाउरी, आगम राम, संतु चटर्जी, कल्याण राय, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, शमसुद्दीन अंसारी, कार्तिक दत्ता, पापोन चटर्जी, मुकेश सिंह, मुखिया हीरामणि टुडू आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
धनबाद से जगदीश रवानी की जीत सुनिश्चित करने मासस ने झोंकी ताकत
Last Updated: May 14, 2024 12:00 AM (IST)