Search

 
 
 

लोकसभा चुनाव में धनबाद सीट पर प्रत्याशी उतारेगी मासस- अरूप चटर्जी

 

मुगमा डाक बंगला में पार्टी का मिलन समारोह आयोजित

Nirsa : निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) धनबाद सीट पर प्रत्याशी उतारेगी. जगदीश रवानी पार्टी के उम्मीदवार होंगे. अरूप चटर्जी रविवार को मुगमा डाक बंगला में आयोजित मासस के मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे. कहा कि धनबाद की जनता पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर पीएन सिंह को लगातार विजय श्री दिलाती रही है. लेकिन पीएन सिंह धनबाद संसदीय क्षेत्र का विकास करने में पूरी तरह विफल रहे हैं. भाजपा ने यह नारा दिया था कि मोदी जरूरी हैं, पीएन सिंह मजबूरी हैं, तो वैसे मजबूर सांसद को हटाना अब जरूरी हो गया है. मासस के संभावित उम्मीदवार जगदीश रवानी ने कहा की भाजपा सांसद पीएन सिंह ने अब तक क्षेत्र की जनता को सिर्फ ठगने का काम किया है. लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराना जरूरी है. संसदीय क्षेत्र का चौहूंमुख विकास मासस की प्राथमिकता होगी. इससे पूर्व मिलने समारोह  की शुरुआत पूर्व सांसद स्व. एके राय और निरसा के विधायक रहे स्व. गुरुदास चटर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई. मौके पर जिप अध्यक्ष बादल चंद्र बाउरी, आगम राम, रामजी यादव, रोशन मिश्रा, टुटुन मुखर्जी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-attempt-to-steal-pathra-branch-of-indian-bank-thieves-could-not-break-the-locker/">गोड्डा

: इंडियन बैंक की पथरा शाखा चोरी का प्रयास, लॉकर नहीं काट पाए चोर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही