Search

खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, से छह बसें जलकर खाक

Ranchi : खादगढ़ा बस स्टैंड में रविवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक बस से धुंआ निकलने लगा. आग ने एक-एक कर छह बसों को अपने चपेट में ले लिया. स्टैंड में खड़ी छह बसें धू-धू करके जलने लगी. स्टैंड में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसमान में धुआं फैलने लगा.
 
आग लगने की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई. जिसके बाद अग्निशमन विभाग का दल वहां पहुंचा और आग पर काबू पाया. आग लगने की घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है. बसों में आग लगने से बस मालिकों को भारी नुकसान पहुंचा है.

घटना के बाद खादगढ़ा टीओपी और लोअर बाजार थाना की पुलिस ने घटना की जांच शुरु कर दी है. बस स्टैंड में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. घटना की वजह से बस मालिकों में आक्रोश है. वह बसों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही