Search

 
 
 

रांची: सफा अपार्टमेंट के फ्लैट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Ranchi News: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सफा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में मंगलवार सुबह आग लग गई. अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया.
 
LAGATAR NEWS

Ranchi News: राजधानी रांची के मेन रोड स्थित सफा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 101 में मंगलवार सुबह आग लग गई. अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट में आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया. 

 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बिजली गुल होने के दौरान मोमबत्ती जलाने से आग लगने की आशंका है. आग लगने की सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची. जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका.

 

अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति ने खिड़की से धुआं निकलते देख लोगों को सूचना दी. इसके बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही