Search

 
 
 

चिली के जंगलों में लगी भीषण आग,अब तक 46 की मौत, 1,100 घर जलकर खाक

 
Chile :  मध्य चिली में जंगलों में भीषण आग लग गयी. आग इतनी भयावह थी कि यह घनी आबादी वाले इलाके में फैल गयी. इस अगलगी में करीब 46 लोगों की झुलसने से मौत हो गयी. वहीं करीब 1100 मकान जलकर खाक हो गये. मृतकों की संख्या में अभी और बढ़ सकती है. क्योंकि वालपराइसो क्षेत्र में चार स्थानों पर भीषण आग लगी है और दमकल कर्मियों को अत्यधिक खतरे वाले इलाकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. आग पर काबू पाने के लिए 19 हेलीकॉप्टर और 450 से अधिक दमकल कर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है. चिली की सरकार ने आपातकालीन घोषित कर दिया है. इस बात की जानकारी राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने दी.

वालपराइसो क्षेत्र में तेजी से फैल रही है आग 

गेब्रियल बोरिक ने चिलीवासियों से बचावकर्मियों के साथ सहयोग करने की अपील की.  उन्होंने कहा कि आपको अगर इलाका खाली करने के लिए कहा जाता है तो तुरंत कर दें. क्योंकि आग तेजी से फैल रही है और जलवायु परिस्थितियों के कारण उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया है. तापमान उच्च है, हवा तेज चल रही है और आर्द्रता भी कम है.

मध्य और दक्षिण के 92 जंगल आग की चपेट में

चिली की गृह मंत्री कैरोलिना तोहा ने बताया कि देश के मध्य और दक्षिण के 92 जंगल आग की चपेट में हैं. जहां इस सप्ताह तापमान असामान्य रूप से अधिक रहा है. वालपराइसो क्षेत्र में सबसे भीषण आग लगने के कारण प्राधिकारियों ने लोगों से अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है. वालपराइसो क्षेत्र में तीन आश्रय शिविर बनाये गये हैं. तोहा ने बताया कि बचाव दल सबसे अधिक प्रभावित इलाकों तक पहुंचने के लिए अब भी संघर्ष कर रहे हैं. आग पर काबू पाने के लिए 19 हेलीकॉप्टर और 450 से अधिक दमकल कर्मियों को क्षेत्र में तैनात किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही