Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुरादाबाद में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत 5 की मौत

Advertisement
Advertisement
Moradabad : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में गुरुवार की रात एक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई. घटना में तीन बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गयी. जबकि सात लोगों को बचा लिया गया. मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि आग को बुझाने का कार्य किया जा रहा है. सात लोगों को निकाल लिया गया है. बाकी फंसे हुए लोगों को निकालने की कार्रवाई जारी है. उधर, डीएम शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तीन मंजिली इमारत में एक ही परिवार के लोग रहते थे. इस अग्निकांड में 5 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. आग लगने के कारण की जांच की जा रही है.

अचानक घर के पहले तल में आग लग गई

मुरादाबाद में गलशहीद थाना क्षेत्र के लगड़े की पुलिया में इरशाद का तीन मंजिला घर है. इस घर में अमरुद्दीन अपने परिवार के साथ तीसरी मंजिल में रहता था. रात आठ बजे अचानक घर के पहले तल में आग लग गई. इस हादसे में सास समर जहां, बहू शमा, बेटी नाफिया, बेटा इबाद व एक अन्य की जलकर मृत्यु हो गई.
इसे भी पढ़ें- संवैधानिक">https://lagatar.in/if-you-buy-constitutional-institutions-how-will-you-be-able-to-buy-public-support-we-are-ready-hemant-soren/">संवैधानिक

संस्थानों को तो खरीद लोगे, जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे? हम तैयार हैं : हेमंत सोरेन

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही