Search

 
 
 

CISF में बड़े पैमाने पर पदोन्नति व तबादले, मुकेश कुमार गुप्ता बने BCCL धनबाद यूनिट के कमांडेंट

Bokaro : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़े पैमाने पर अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के साथ कई अधिकारियों का अलग-अलग इकाइयों में तबादला भी किया गया है। इस संबंध में CISF मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से आदेश जारी कर सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को जल्द अपने वर्तमान पद से विरमित होकर नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
 

Bokaro : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में बड़े पैमाने पर अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है. पदोन्नति के साथ कई अधिकारियों का अलग-अलग इकाइयों में तबादला भी किया गया है. इस संबंध में CISF मुख्यालय, नई दिल्ली की ओर से आदेश जारी कर सभी नव-प्रोन्नत अधिकारियों को जल्द अपने वर्तमान पद से विरमित होकर नई जगह योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

 

जारी आदेश के मुताबिक इंस्पेक्टर से लेकर डीआईजी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इसी कड़ी में रांची एयरपोर्ट में उप कमांडेंट के पद पर तैनात मुकेश कुमार गुप्ता को पदोन्नत कर कमांडेंट बनाया गया है. उन्हें बीसीसीएल धनबाद यूनिट की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

वहीं, आरटीसी भिलाई यूनिट में वरीय कमांडेंट के पद पर कार्यरत अखिलेश कुमार शुक्ला को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है. कानपुर एयरपोर्ट के कमांडेंट नितिन कुमार त्यागी को वरीय कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है.

 

इसके अलावा ग्रुप मुख्यालय मुंबई से इंस्पेक्टर नागेश सिंह को सहायक कमांडेंट बनाकर लखनऊ एयरपोर्ट भेजा गया है. इंस्पेक्टर अभिजीत दास को पदोन्नति देकर रिजर्व बटालियन गाजियाबाद में नई जिम्मेदारी दी गई है.

 

मुंबई मुख्यालय के इंस्पेक्टर यशवंत सिंह को सहायक कमांडेंट बनाकर नवी मुंबई एयरपोर्ट, कोलकाता एयरपोर्ट के इंस्पेक्टर महेश दनल को वाराणसी एयरपोर्ट, जीवीएस नई दिल्ली के इंस्पेक्टर चितरंजन बर्मन को डब्ल्यूसीएल छिंदवाड़ा, इंस्पेक्टर फैटिक मिडडे को पदोन्नति देकर एचआरआरएल छपरा यूनिट और मुंबई एयरपोर्ट के इंस्पेक्टर अरुण कुमार बेहरा को इंदौर एयरपोर्ट भेजा गया है. CISF मुख्यालय की इस कार्रवाई को संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न इकाइयों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से जोड़कर देखा जा रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही