Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मास्टर ट्रेनर ग्रामीणों-स्कूली बच्चों को वन व वन्य जीवों को बचाने के प्रति करें जागरूक : डीसी

Advertisement
Advertisement
Kiriburu / Chaibasa : चाईबासा वन प्रमंडल व टाटा स्टील लिमिटेड के सौजन्य से वन्यप्राणी सप्ताह 2021 वनपाल प्रशिक्षण विद्यालय में मनाया गया. वन्यप्राणी सप्ताह 2021 की शुरुआत उपायुक्त पश्चिमी सिंहभूम अनन्य मित्तल, पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा, चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई. इसके उपरांत वन्य प्राणी संरक्षण में वन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की भूमिका की चर्चा की गई. उपायुक्त अनन्य मित्तल ने बताया कि पर्यावरण एवं वन्य प्राणी को बचाने के लिए हम सभी को आगे आना होगा. लोगों में जागरूकता लानी होगी. मास्टर ट्रेनर के द्वारा गांव की समितियों, ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों को जागरूक कर हम वन एवं वन्य जीवों को बचा सकते हैं. पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि वनों को बचाने के लिए वन समितियों को प्रशिक्षित कर काफी हद तक पर्यावरण को बचाने में मदद मिलेगी. प्रकृति में संतुलन व पारिस्थितिक तंत्र को बचाने के लिए वन एवं वन्य प्राणियों को बचाना काफी जरूरी है. जीवन और जंगल एक दूसरे के पूरक है. जंगल धार्मिक रूप से भी हमसे जुड़ा हुआ है इसलिए जंगल को बचाने में हम सब को बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी.

आठ अक्टूबर तक होंगे कई आयोजन

इससे पहले, चाईबासा वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और टाटा स्टील के प्रतिनिधियों का स्वागत किया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 2 से 8 अक्टूबर के बीच वन्य प्राणी सप्ताह का आयोजन किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में वन प्राणियों के प्रति जागरूकता लाना होता है. लोग वन एवं वन्य प्राणियों के प्रति संवेदनशील बनें. वन्य प्राणी हमारे इको सिस्टम का अभिन्न अंग हैं. लोगों से अपील है कि सब मिलकर वन्य प्राणियों को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दें. उन्होने बताया कि वन्य प्राणी सप्ताह 8 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें वन समितियों के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन एवं स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन पोड़ाहाट वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार ने किया. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस विभाग व वन विभाग के बेहतर तालमेल से वनों एवं वन्य प्राणियों का संरक्षण संभव है क्योंकि जन सहभागिता के लिए जरूरी है कि अधिकारी और कर्मचारी आमजनों को जागरूक करें.

फुटबॉल मैच में जिला पुलिस की टीम विजयी, डीएसपी मैन ऑफ द मैच

वन विभाग व जिला प्रशासन एवं झारखंड पुलिस के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया. फुटबॉल मैच में जिला पुलिस की टीम विजय रही. मैन ऑफ द मैच पुलिस उपाधीक्षक दिलीप खालको को मिला. इसमें अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर डीएफओ सारंडा चंद्रमौली प्रसाद सिन्हा,  डीएफओ चाईबासा सत्यम कुमार, डीएफओ कोल्हान अभिषेक भूषण, डीएफओ पोड़ाहाट नीतीश कुमार, प्रशिक्षु आईएएस रवि जैन,  प्रशिक्षु आईपीएस हरीश बिन जमन,  संलग्न  पदाधिकारी आईएफएस बेलाल अहमद, टाटा स्टील लिमिटेड के महाप्रबंधक संजीत अध्या, डी के श्रीवास्तव, संजय कुमार, सौमित्र चटर्जी, जोयदीप प्रसाद,  एसीएफ निरंजन कुमार, एल एन मरांडी,  वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश्वर प्रसाद, शंकर भगत, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं वन प्रमंडल के सभी कर्मचारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही