Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह में अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाला मास्टरमाइंड  गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

झगरी में ऑफिस सील, भारी मात्रा में लॉटरी टिकट, कंप्यूटर समेत अन्य सामान बरामद

Giridih : गिरिडीह शहरी क्षेत्र में अवैध लॉटरी टिकट के धंधेबाजों के खिलाफ एसपी के निर्देश पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. 26 अगस्त की देर शाम चलाए गए इस अभियान में लॉटरी टिकट का कारोबार के मास्टरमाइंङ डब्बू अग्रवाल को नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वही डब्बू अग्रवाल की निशानदेही पर पुलिस ने मुफस्सिल थाना इलाके के झगरी में मास्टरमाइंङ के ऑफिस में छापामारी कर भारी मात्रा में लॉटरी टिकट, कंप्यूटर, टिकट बेचने और खरीदने वाले लोगों के नाम लिखी कागजात, इंनर्वटर सेट, कॉपी, पेङ सहित कई अन्य सामान बरामद किया है. हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोग भाग निकले. पुलिस की यह पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेङ के नेतृत्व में की गयी. छापामारी अभियान में बीडीओ दिलीप कुमार महतो, डीएसपी मुख्यालय संजय राणा, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान, नगर थाना के थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे.

हर दिन बेची जाती हैं लाखों की लॉटरी टिकटें

[caption id="attachment_741432" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/lotary-2-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> लाटरी कारोबारी के दफ्तर में छापेमारी करती पुलिस[/caption] बता दें कि शहरी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध लॉटरी टिकट का धंधा चल रहा है. इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड शहर के बड़ा चौक निवासी डब्बू अग्रवाल बताया जाता है. डब्बू अग्रवाल के शह पर ही पूरे इलाके में हर दिन बड़े पैमाने पर लॉटरी टिकट का कारोबार होता है. शहरी क्षेत्र में कोलकाता व नागालैंङ से मंगाई गयी लॉटरी टिकटों की बिक्री होती है. यहां हर दिन लाखों रूपये का लॉटरी टिकट बेचा जाता है. इसके लिए कई काउंटर बनाये गये है, जिसमें बकायता कंप्यूटर सेट लगाकर पूरा लेखा-जोखा रखा जाता है. लॉटरी के इस अवैध कारोबार में सिर्फ शहरी क्षेत्र में ही 50 से अधिक युवा काम करते हैं, जो सुबह और शाम काउंटर के अलावा चौक-चौराहों पर घूमकर लॉटरी टिकट बेचते हैं.

किंग पिन डब्बू अग्रवाल की गिरफ्तारी बड़ी सफलता : डीएसपी

डीएसपी मुख्यालय संजय राणा ने बताया कि शहर में लॉटरी टिकट का कारोबार करने वाला किंग पिन डब्बू अग्रवाल को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है, यह बड़ी सफलता है.  इसकी निशानदेही पर ही कई जगह छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. बताया कि शहरी क्षेत्र के अलावा पचंबा और मुफस्सिल थाना इलाके में छापामारी की गयी है. डब्बू अग्रवाल की निशानदेही पर झगरी में एक ऑफिस को भी सील किया गया है, जहां से कंप्यूटर सेट, लॉटरी टिकट, कागजात समेत अन्य सामान मिले हैं. इधर डीएसपी ने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. यह">https://lagatar.in/giridih-two-criminals-of-kodha-gang-arrested-in-robbery-case-from-kodermas-couple/">यह

भी पढ़ें: गिरिडीह : कोडरमा के दंपती से लूट मामले में कोढा गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही