Mumbai : गाजियाबाद में बीते दिनों ऑनलाइन गेम के जरिये नाबालिग को झांसा देकर धर्मांतरण कराने वाले रैकेट का खुलासा हुआ था. इस मामले में पुलिस ने मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था. अब पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले गैंग के मास्टरमाइंड शाहनवाज खान ऊर्फ बद्दो को महाराष्ट्र के रायगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. शाहनवाज को ठाणे पुलिस आज सोमवार को कोर्ट में पेश करेगी. जहां गाजियाबाद पुलिस उसकी ट्रांसिट रिमांड की मांग करेगी. अगर कोर्ट इजाजत दे देगी तो शाहनवाज को यूपी पुलिस को सौंप दिया जायेगा. (पढ़ें, पटना-रांची">https://lagatar.in/trial-run-of-patna-ranchi-vande-bharat-express-starts-train-will-reach-ranchi-at-1-pm/">पटना-रांची
वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी ट्रेन)
वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन शुरू, दोपहर एक बजे रांची पहुंचेगी ट्रेन)
यूपी से भागकर महाराष्ट्र चला गया था शाहनवाज
बता दें कि 23 वर्षीय शाहनवाज यूपी से भागकर महाराष्ट्र आ गया था और यहां अलीबाग के एक लॉज में रह रहा था. उस पर ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए लोगों को झांसा देकर धर्मांतरण करने का आरोप है. उसके और मस्जिद के एक मौलवी के खिलाफ गाजियाबाद के कवि नगर थाने में अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज है.
इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/patna-all-government-and-private-schools-closed-till-june-18-due-to-scorching-heat-dm-issued-order/">पटना
: भीषण गर्मी के कारण 18 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
: भीषण गर्मी के कारण 18 जून तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश
वेलोरेंट गेम खेलते-खेलते बच्चा का इस्लाम की तरफ झुकाव बढ़ गया
2021 की शुरुआत से ही एक ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए शाहनवाज और पीड़ित लड़का एक दूसरे को जानते थे. दिसंबर में दोनों ने साथ में वेलोरेंट गेम खेलना शुरू कर दिया था. वेलोरेंट गेम खेलते समय जब दोनों टारगेट प्लेस आइस-बॉक्स पर पहुंचे तो शाहनवाज ने सबसे पहले उससे धर्मांतरण की बात की. फिर उसने जाकिर नाइक के भाषण पर चर्चा की. इसके बाद उस बच्चे का इस्लाम की तरफ झुकाव होने लगा. उस बच्चे ने शाहनवाज के कहने पर इस्लाम भी कबूल कर लिया था. बता दें कि शाहनवाज के झांसे में आकर महाराष्ट्र के मुंब्रा में भी करीब 400 से अधिक लोग अपना धर्म परिवर्तित कर चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-unknown-criminals-shot-dead-a-young-man/">पलामू
: अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की, आक्रोशितों ने बाजार बंद करवाया
: अज्ञात अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की, आक्रोशितों ने बाजार बंद करवाया
[wpse_comments_template]
Leave a Comment