Patna : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) शिक्षक बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस मामले में गिरफ्तार मास्टरमाइंड विशाल कुमार चौरसिया ने आर्थिक अपराध इकाई (EOU) पूछताछ में कबूला है कि कोलकाता स्थित प्रिंटिंग प्रेस के कुछ कर्मियों की मदद से उसने BPSC TRE के तीसरे चरण का प्रश्न-पत्र लीक किया था. उसने बताया कि BPSC TRE का प्रश्न पत्र उसने पेन ड्राइव में लिया था. इसके बाद इसका प्रिंट आउट निकलवाया. इसलिए छात्रों के पास से बरामद प्रश्न पत्र में सुरक्षा कोड या बार कोड नहीं थे.
मास्टरमाइंड विशाल का खुलासा, BPSC पेपर लीक में कोलकाता के प्रिंटिंग प्रेस के कर्मियों ने की मदद
Last Updated: Mar 20, 2024 12:00 AM (IST)