Search

 
 
 

28 फरवरी को धूमधाम से मनेगी माता शबरी की जयंती

 
Balumath (Latehar) :   बालूमाथ प्रखंड के पंचायत गणेशपुर में आगमी 28 फरवरी को अखिल भारतीय भुइंया समाज कल्याण समिति के बैनर तले माता शबरी जयंती मनायी जायेगी. गणेशपुर के शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया. बैठक की अध्यक्षता माता शबरी पूजा समिति के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र भुइंया ने की. मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष राजेंद्र भुइंया बैठक में शामिल हुए. बैठक में अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशा पान और अशिक्षा समाज के विकास में बाधक है. इसे हम सभी को दूर करने की जरुरत है. मौके पर तुलसी राम, नारायाण भुइंया, बहादुर भुइंया, जीतन भुइंया, ममोज भुइंया, रामचरित भुइंया, सुबोध भुइंया, चरका भुइंया, सबिता देवी, पार्वती देवी, ममता देवी, मोनिका देवी, अनिता देवी,  सुनीता देवी, सोनी देवी सहित कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही