Search

 
 
 

बच्चे रुचि लेकर पढ़ें तो गणित बहुत आसान विषय हैः अरुण

 
Latehar: शहर के धर्मपुर रोड स्थित सरस्‍वती विद्या मंदिर में सोमवार को राष्‍ट्रीय गणित दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय, जिला संघ चालक अनिल कुमार ठाकुर, प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी, वरिष्ठ आचार्य ओंकार नाथ सहाय, गणित प्रमुख आलोक कुमार पांडेय और  राकेश कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि बच्चे यदि रुचि लेकर गणित विषय का अध्ययन करें तो गणित बहुत ही आसान विषय है. इसमें परीक्षा में श्रेष्ठ अंक प्राप्त किया जा सकता है. प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन पांडेय ने  रामानुजन जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और छात्र व छात्राओं को एक लक्ष्‍य निर्धारित कर आगे चलने की अपील की. कार्यक्रम में विद्यालय के कक्षा नौ की छात्रा रूपाली राज और दशम के छात्र राज ने गणित और हमारा जीवन पर अपने विचारों को रखा. उन्‍होने रामानुजन की जीवनी से लोगों को अवगत कराया. कार्यक्रम की प्रस्तावना विद्यालय के गणित प्रमुख आचार्य आलोक पांडेय ने प्रस्तुत किया.  इस कार्यक्रम में कक्षा तीन से दस तक के छात्र व छात्राओं ने कुल 45 ग्रुप बनाकर गणित पर आधारित आकर्षक मॉडल बनाया. इसे भी पढ़ें – मोहन">https://lagatar.in/jagadguru-rambhadracharya-and-swami-avimukteshwaranand-saraswati-do-not-agree-with-mohan-bhagwats-statement/">मोहन

भागवत के बयान से सहमत नहीं जगद्गुरु रामभद्राचार्य और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही