Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मथुरा बागान पार्क मामला : भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा- सरयू के सक्रिय होते ही दिनेश की क्यों बढ़ी बेचैनी?

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : गोलमुरी मथुरा बागान पार्क पुनरूद्धार मामले में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है. भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार के सरयू राय पर आरोपों के बाद भारतीय जनतंत्र युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने दिनेश कुमार पर आरोपों की झड़ी लगा दी है. उन्होंने कहा कि दिनेश कुमार इस मामले की सच्चाई को छिपाकर लोगों को दिग्भ्रमित कर रहे हैं. अमित शर्मा ने दिनेश कुमार से 11 सवाल पूछे हैं. वे पार्क की बदहाली के मुख्य कर्ताधर्ता का नाम क्यों नहीं बता रहे हैं. किसी और का (पूर्व मुख्यमंत्री) भ्रष्टाचार का कलंक दूसरे के माथे मढ़ना चाहते हैं. अधूरे पार्क का आनन-फानन में उद्घाटन कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : स्वामी">https://lagatar.in/on-the-birth-anniversary-of-swami-vivekananda-bjp-workers-along-with-the-residents-cleaned-mathura-bagan-park/">स्वामी

विवेकानंद की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्तीवासियों के साथ मथुरा बागान पार्क की सफाई की

दिनेश कुमार से पूछे गए सवाल

पार्क निर्माण हेतु 2009 का कार्यादेश 2019 तक पूरा क्यों नहीं हुआ? काम पूरा हुए बिना ही तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गिरिडीह में इसका सामूहिक उद्घाटन कैसे कर दिया? उद्घाटन से पहले ठेकेदार से हैंडओवर क्यों नहीं लिया गया? पार्क के पुनरूद्धार के लिए विधायक सरयू राय के पत्र लिखने के बाद क्यों सक्रिय हुए और आपत्ति जताई? दिनेश ने उक्त पार्क को जुस्को द्वारा 20 लाख में बनाए जाने का जिक्र किया गया है, जबकि यह पार्क नगर विकास निधि से 90 लाख की लागत से 2009 में बनना शुरू हुआ. नगर विकास के काम में विधायक और सांसद दोनों की भूमिका रहती है. उद्घाटन/शिलान्यास दोनों मिलकर करते हैं. विधायक सरयू राय पर तो वे हमलावर हो गए. सांसद विद्युतवरण महतो पर चुप्पी क्यों साध ली. पार्क में शिलान्यास और उद्घाटन का बोर्ड उनके मामा जी (पूर्व मुख्यमंत्री) ने क्यों नहीं लगवाया. पुनरुद्धार के काम में किसकी शह पर वे अड़ंगा डालने के लिए आगे आए हैं? पार्क का नामकरण कर यह फर्जीवाड़ा क्यों कर रहे हैं? [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही