Search

 
 
 

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस से टक्कर के बाद कार में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले

 
Noida/Mathura :  मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां महावन पुलिस थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर एक बस से टक्कर के बाद कार में आग लग गयी. इस अगलगी में कार में सवार पांच लोग जिंदा जल गये. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि बस बिहार से दिल्ली जा रही थी. तभी अचानक बस ड्राइवर की आंख लग गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी इससे टायर ब्रस्ट हो गया और बस तिरछी होकर खड़ी हो गयी. इतने में पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार बस में आकर टकरा गयी. टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गयी. हादसे के बाद बस में सवार लोग जैसे तैसे शीशे तोड़ कर बाहर निकल गये, लेकिन कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल सके. जिसकी वजह से पांचों लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गयी. वहीं दोनों वाहन जलकर राख हो गये. बताया कि मृतकों में से एक की पहचान कर ली गयी है और उसके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही