Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मथुरा महतो ने किया खोरठा गाइड सह प्रैक्टिस वर्क बुक का विमोचन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : मनोरंजन दास लिखित खोरठा गाइड सह प्रैक्टिस वर्क बुक का विमोचन टुंडी विधायक मथुरा महतो ने गुरुवार को किया. झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक को लिखा गया है. मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित साहित्यकार विनय तिवारी ने कहा कि मनोरंजन दास का प्रयास सराहनीय है. उम्मीद है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगी.

किताब को सरल व सटीक बनाने की कोशिश- मनोरंजन

मौके पर मनोरंजन दास ने कहा - मेरी यह पुस्तक झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समर्पित है. इस किताब को सरल व सटीक बनाने की कोशिश की गयी है, ताकि विद्यार्थी आसानी से समझ सकें. पांच मॉडल सेट्स के साथ विगत वर्षों के हल प्रश्न पत्र को भी इसमें शामिल किया गया है. झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य राजेश ओझा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि कठिन परिश्रम से तैयार यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगी. समाजसेवी राजीव तिवारी, बाबूनाथ महतो , बसंत महतो, परितोष महतो, दिनेश महतो और संतोष महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें – वन">https://lagatar.in/invitation-letter-given-to-cm-to-attend-van-mahotsav/">वन

महोत्सव में शामिल होने के लिए सीएम को दिया आमंत्रण पत्र
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही