Topachachi : गिरिडीह, रांची, धनबाद और जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव 25 मई को होना है. छठे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 29 अप्रैल से चल रही है, जो कल 6 मई तक चलेगी. नामांकन के आखिरी दिन गिरिडीह से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो और एनडीए गठबंधन से आजसू पार्टी के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान दोनों नेताओं के समर्थकों की भीड़ जुट सकती है, नामांकन से पहले मथुरा प्रसाद महतो अपने सिजुआ स्थित आवास से गंगापुर स्थित मां लिलोरी मंदिर मां नीलकंठ वासिनी का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचेंगे. इसके बाद वहीं से नामांकन के लिए बोकारो के लिए रवाना होंगे. एनडीए प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी अपने नामांकन रैली को लेकर कमर कस ली है. [wpse_comments_template]
मथुरा प्रसाद महतो व चंद्र प्रकाश चौधरी सोमवार को गिरिडीह से करेंगे नामांकन
Last Updated: May 05, 2024 12:00 AM (IST)