Search

 
 
 

मथुरा : राधा रानी मंदिर में सीढ़ियों की रेलिंग टूटी, 22 श्रद्धालु घायल, SSP का भगदड़ से इनकार

 
Mathura :  मथुरा जिले के बरसाना में राधा रानी मंदिर में रविवार शाम लड्डू होली का आयोजन किया गया था. इस दौरान भारी भीड़ के कारण सीढ़ियों की रेलिंग अचानक टूट गयी. रेलिंग टूटने से सीढ़ियों पर खड़े 20 से अधिक श्रद्धालु नीचे गिरकर घायल हो गये. हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गयी. आनन-फानन में सभी घायलों को बरसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां सभी का उपचार किया गया. स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मनोज वशिष्ठ ने बताया कि ज्यादातर को फ्रैक्चर आया है.

सीढ़ियों पर खड़े होकर श्रद्धालु लड्डू लूटने में लगे थे

राधा रानी मंदिर के पुजारी के अनुसार, मंदिर में रविवार शाम लड्डू होली का आयोजन किया गया था. जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आये थे. कई श्रद्धालु सीढ़ी पर खड़े होकर मंदिर के पट खुलने का इंतजार कर रहे थे. सीढ़ियों की रेलिंग उनका दबाव झेल नहीं सकी और वह टूट गयी. जिससे सीढ़ी पर खड़े कई श्रद्धालु नीचे गिर गये. आनन-फानन में सभी को बरसाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच लड्डू होली लड्डू बांटा जा रहा था. श्रद्धालु सीढ़ी की रेलिंग से ही लड्डू लेने की कोशिश कर रहे थे. ऐसे में रेलिंग पर दबाव बढ़ गया और वह टूट गया.

एसएसपी ने भगदड़ की बात से किया इनकार

मथुरा एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने `लड्डू मार होली` समारोह में भगदड़ की बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि बरसाना में लड्डू मार होली का जश्न चल रहा है. पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे हैं और जश्न मना रहे हैं. भगदड़ की अफवाह फैलायी जा रही है. भीड़ जरूर बहुत है. लेकिन सुरक्षा के इंतजाम पर्याप्त हैं. हम सभी से अनुरोध करते हैं कि अफवाहों पर ध्यान न दें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही