Search

विष्णुगढ़ में पुण्यतिथि पर याद किए गए माटी के लाल टेकलाल

पुत्र सह मांडू विधायक ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव चानो में भी हुआ कार्यक्रम पौधरोपण किया गया, रक्तदान शिविर लगाया गया Vishnugarh : झारखंड अलग राज्य की लड़ाई के अग्रणी नायकों में महती भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सह सांसद टेकलाल महतो की 12वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मनाई. इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किये गए. पहला कार्यक्रम विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ. वहां उनकी आदमकद प्रतिमा पर उनके पुत्र तथा मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर वहां रक्तदान शिविर लगा और पौधरोपण किया गया. उसके बाद विधायक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों का काफिला उनके पैतृक गांव चानो पहुंचा. वहां से सभी मुख्य कार्यक्रम स्थल दौलत महतो बीएड कॉलेज बनासो पहुंचे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/23-dengue-patients-found-in-jharkhand-maximum-14-victims-in-east-singhbhum/">झारखंड

में मिले डेंगू के 23 मरीज, पूर्वी सिंहभूम में सबसे ज्यादा 14 पीड़ित

मेरे राजनीतिक गुरु भी थे टेकलाल : जेपी भाई पटेल

यहां सभा को संबोधित करते हुए विधायक जेपी पटेल ने कहा कि टेकलाल महतो पिता होने के साथ-साथ मेरे राजनीतिक गुरु भी थे. उन्होंने कहा कि उनके रास्ते पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं. विकास की दौड़ में मांडू विधानसभा क्षेत्र बहुत आगे निकल चुका है. आज क्षेत्र में सड़कों का जाल है. पावर सब स्टेशन, पावर ग्रिड स्टेशन, आईटीआई का निर्माण तथा टेकलाल महतो डिग्री कॉलेज को मान्यता दिलाने जैसे विकास के बड़े-बड़े काम हुए. इस मौके पर विधायक की पत्नी ललिता देवी, शिवलाल महतो, सरस्वती देवी, अनिता महतो, सुखदेव यादव, नीतू राज, भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर कुमार मंडल, उपाध्यक्ष महादेव मंडल, महामंत्री गुरु प्रसाद साव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हीरामन महतो, निर्मल कुमार, राजेश सोनी, महेंद्र कुमार महतो, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य रामचन्द्र राम, पवन प्रताप सिंह, रामप्रसाद महतो, पारस सिंह, कुन्दन कुमार शर्मा, सुखदेव मंडल, हेमलाल साव, सुरेश मंडल समेत कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-appointed-coordinator-in-st-sc-assembly-constituencies/">कांग्रेस

ने एसटी- एससी विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किया कोऑर्डिनेटर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/tttt-1-6.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

झामुमो कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को अर्पित किया श्रद्धासुमन

Vishnugarh : जन नेता व पूर्व विधायक तथा सांसद टेकलाल महतो को जेएमएम कार्यकर्ताओं ने बुधवार को दौलत महतो बीएड कॉलेज बनासो में कार्यक्रम आयोजित कर उनकी 12 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मांडू विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता व उनके पौत्र गौरव पटेल ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अपने दादा टेकलाल महतो की अग्रणी भूमिका की याद दिलाई. उन्होंने कहा कि दशकों तक मांडू विधायक रहते हुए मांडू को गढ़ा और झामुमो को मजबूत किया. उन्होंने कहा कि उनके बताए मार्ग पर चल कर ही झारखंडियों के सपनों को साकार किया जा सकता है. आगे कहा कि उनके विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है. झामुमो के केंद्रीय सदस्य राज कुमार महतो ने टेकलाल महतो को विकास पुरुष बताया. कार्यक्रम में संयोजक मंडली अध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य कपिल देव चौधरी, पूर्व जिला संगठन मंत्री संजय राय, प्रखंड सचिव सह 20 सूत्री सदस्य संजय प्रजापति, पूर्व जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी, कोसुम्भा पंचायत के मुखिया दुलारचंद पटेल, बनासो मुखिया चंद्रशेखर पटेल वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संतोष पटेल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष छोटेलाल बेसरा, मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो, 20 सूत्री सदस्य राणा इकबाल खान, उप मुखिया अनुराग बर्मन समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//