Search

 
 
 

6 फरवरी से मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 766520 परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए 1978 परीक्षा केंद्र

 
Ranchi : 6 फरवरी से झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा शुरू होने वाली है. इस परीक्षा में राज्यभर के 766520 छात्रों ने फॉर्म भरा है. वहीं 24 जिला में 1978 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. मैट्रिक में 421678 और इंटर में 344842 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. राज्य भर में मैट्रिक के लिए 1238 और इंटर के लिए 740 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल और कॉलेजों में दिया जा रहा है. यह परीक्षा 6 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी. इस वर्ष आयोजित होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा ओएमआर शीट में नहीं ली जाएगी. पहले के तरह परीक्षा तीन घंटे की होगी. दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा, पहले पाली में 9:45 से 1 बजे तक मैट्रिक की परीक्षा होगी. वहीं दूसरी पाली में 2 से 5:20 बजे तक इंटर की परीक्षा होगी. रांची जिला में लगभग 70000 छात्रों के लिए 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. रांची में मैट्रिक में लगभग 40000 और इंटर में 30000 छात्र, जिसमें मैट्रिक के लिए 100 और इंटर के लिए 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए. परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की समस्या ना हो, इसके लिए जरूरी सभी सुविधाएं सेंटर पर उपलब्ध करायी जाएगी. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-villagers-will-not-give-land-to-ntpc/">लातेहार

: एनटीपीसी को जमीन नहीं देंगे ग्रामीण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही