Search

 
 
 

JAC मैट्रिक-इंटर परीक्षा : हुसैनाबाद में परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू

 
Hussainabad (Palamu) :  झारखंड बोर्ड की मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं छह फरवरी से 26 फरवरी तक आयोजित की जायेंगी. मैट्रिक परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वाह्न 09:45 बजे से अपराह्न 01:00 बजे तक संचालित होगी. जबकि इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक चलेगी. पलामू के हुसैनाबाद में भी कई परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं होंगी. इसको लेकर हुसैनाबाद कार्यपालक दंडाधिकारी  शुभम बेला टोपनो ने एग्जाम वाले दिन परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की है. परीक्षा केंद्रों के आसपास परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले और परीक्षा समाप्त होने के दो घंटे के बाद तक भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता के धारा 144 के प्रावधानों के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू रहेगी.

इन परीक्षा केंद्रों के आस-पास लागू रहेगी धारा 144   

शुभम बेला टोपनो ने बताया कि एग्जाम वाले दिन आर के बक्शी उच्च विद्यालय हुसैनाबाद , शहिद भगत सिंह इंटर कॉलेज जपला, आर के 2 उच्च विद्यालय हुसैनाबाद, मध्य विद्यालय हुसैनाबाद, सरस्वती शिशु मंदिर हुसैनाबाद ,उर्दू मध्य विद्यालय हुसैनाबाद , आर के हार्वे उच्च विद्यालय देवरी कलां जपला , स्त्रोनत उच्च विद्यालय कामगारपुर , आर के 2 उच्च विद्यालय हैदरनगर, मध्य विद्यालय हैदरनगर, प्रस्तावित बालिका उच्च विद्यालय हैदरनगर, मध्य विद्यालय हैदरनगर बाजार और स्तरोन्नत उच्च विद्यालय मोहम्मदगंज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी.    [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही