Search

मैट्रिक टॉपर सन्नी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया सम्मानित, एक लाख की प्रोत्साहन राशि दी

Ranchi : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र सन्नी कुमार वर्मा को सम्मानित करते हुए एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप यह राशि देकर छात्र का हौसला बढ़ाया.
 
मैट्रिक टॉपर सन्नी वर्मा को सम्मानित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता.

Ranchi : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने जैक बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में राज्य में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र सन्नी कुमार वर्मा को सम्मानित करते हुए एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की. प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पूर्व में किए गए वादे के अनुरूप यह राशि देकर छात्र का हौसला बढ़ाया.

सन्नी कुमार वर्मा ने रांची के सेंट अलोयसियस हाई स्कूल से परीक्षा में 498 अंक (99.60 प्रतिशत) हासिल कर पूरे झारखंड में टॉप किया है. वे मधुकम निवासी ब्रजेश कुमार वर्मा के पुत्र हैं. सीमित संसाधनों और साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि के बावजूद सन्नी की यह उपलब्धि काफी प्रेरणादायक मानी जा रही है.

इस मौके पर आदित्य साहू ने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन के बल पर साधारण परिवारों के बच्चे भी असाधारण सफलता हासिल कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने सन्नी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा लेने की बात कही.

साहू ने यह भी बताया कि शेष दो टॉपरों को भी जल्द ही एक-एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही