Search

 
 
 

मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा, जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी

 
Ranchi :  झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में जिला स्तर पर पदों के लिए जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की सूची जारी कर दी गयी है. इसके तहत जनजातीय भाषा में संथाली,  कुडुख, खड़िया,  मुंडारी,  हो,  असुर, बिरजिया, बिरहोरी, भूमिज, माल्तो एवं क्षेत्रीय भाषा में नागपुरी, पंचपरगनिया, बंगला, अंगिका, कुरमाली, मगही, उड़िया, खोरठा, भोजपुरी भाषा को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें- खुशखबरी:">https://lagatar.in/good-news-azim-premji-foundation-in-preparation-for-opening-a-university-in-jharkhand-by-spending-1400-crores-will-also-make-adarsh-%e2%80%8b%e2%80%8bschools-better/">खुशखबरी:

1400 करोड़ खर्च कर झारखंड में विश्वविद्यालय खोलने की तैयारी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, आदर्श स्कूलों को भी बनाएगी बेहतर
बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा मैट्रिक और इंटरमीडिएट स्तर की प्रतियोगिता परीक्षाओं के आयोजन के लिए कार्मिक, प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग द्वारा विभिन्न नियमावली गठित की गयी थी. नियमावली में "झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (मैट्रिक/10वीं) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2021", "झारखंड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10+2 स्तर) संचालन (संशोधन) नियमावली, 2021 एवं झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा (इंटरमीडिएट/10+2 कंप्यूटर ज्ञान एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण अहर्त्ता धारा पद हेतु) संचालन (संशोधन) नियमावली 2021 का गठन शामिल था. उक्त नियमावलियों में पत्र-2-चिन्हित क्षेत्रीय-जनजातीय भाषा में जिला स्तरीय पदों के लिए जिलावार चिन्हित क्षेत्रीय-जनजातीय भाषाओं की सूची कार्मिक, प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग द्वारा अलग से संसूचित किया जाना था. जिसके आलोक में विभाग के स्तर पर विचार के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को जिलावार चिन्हित किया है. इसे भी पढ़ें- रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-the-central-officer-in-charge-inspected-the-development-works-and-schemes-given-guidelines/">रामगढ़

: सेंट्रल प्रभारी पदाधिकारी ने विकास कार्यों और योजनाओं का निरीक्षण किया. दिये दिशा निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही