Palamu : पलामू जिले में आगामी 14 मार्च से प्रारंभ हो रहे मैट्रिक व इंटर की परीक्षाओं को कदाचार व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को डीसी आंजनेयुलु दोड्डे ने बैठक की. समाहरणालय सभागार में आयोजित इस बैठक में डीसी श्री दोड्डे ने मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों की जानकारी ली. शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में मैट्रिक की परीक्षा के लिये 74 एवं इंटर की परीक्षा के लिए 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन परीक्षा केंद्रों में मैट्रिक के 41,320 एवं इंटर के 34,318 विद्यार्थी परीक्षा देंगे. मैट्रिक की परीक्षा प्रथम पाली तो इंटर की परीक्षा द्वितीय पाली में होगी. डीसी ने स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये. बैठक में डीसी ने परीक्षा केंद्रों में समय पर प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका पहुंचाने के लिए सभी तैयारी पूर्व में ही पूरी कर लेने का निर्देश दिया. बैठक में उपरोक्त के अलावे सभी सेंटर सुपरीटेंडेंट, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी समेत शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/ed-sent-data-from-mobile-and-electronic-devices-of-vishal-chaudhary-and-others-for-forensic-examination/">ईडी
ने विशाल चौधरी समेत अन्य के मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डेटा फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा [wpse_comments_template]
पलामू में 74 पर मैट्रिक और 37 सेंटर पर होगी इंटर की परीक्षा

Leave a Comment