Bokaro : बोकारो की डीसी विजया जाधव ने फरवरी में होने वाली मैट्रिक व इंटर की परीक्षा को लेकर शनिवार को परीक्षा केंद्र चयन समिति की बैठक की. बैठक में मौजूद जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने बताया कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में जिले के 25910 व इंटर परीक्षा (कला, विज्ञान व वाणिज्य) में 23436 छात्र शामिल होंगे. मैट्रिक की परीक्षा के जिले में 63 परीक्षा केंद्र, जबकि इंटर के लिए 44 परीक्षा केंद्र चिह्नित किए गए हैं. डीसी ने कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर झारखंड अद्यिविद्य परिषद (जैक) की ओर से जारी गाइडलाइन का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए. डुमरी विधायक प्रतिनिधि ने नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट के छात्रों के परीक्षा केंद्र की दूरी अधिक होने की बात कहीं. इस पर डीसी ने डीईओ कहा कि नजदीक के विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता है कि नहीं, इसकी जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंपें. गिरिडीह के सांसद प्रतिनिधि व बेरमो विधायक प्रतिनिधि ने भी अपनी बात रखी, जिस पर डीसी ने डीईओ को जरूरी दिशा–निर्देश दिया. डीसी ने मैट्रिक व इंटर के परीक्षा केंद्रों की सूची दैनिक अखबारों में प्रकाशित करने व उसे संबंधित विद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा कई अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई. यह भी पढ़ें : शीतलहर">https://lagatar.in/in-view-of-the-cold-wave-instructions-to-keep-all-schools-closed-on-january-6-and-7/">शीतलहर
को देखते हुए छह और सात जनवरी को सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश
बोकारो जिले के 63 केंद्रों पर मैट्रिक व 44 केंद्रों पर होगी इंटर की परीक्षा
Leave a Comment